भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून में दिनांक 02.09.2026 को "संसदीय राजभाषा समिति की निरीक्षण प्रश्नावली" विषय पर राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्तव्य प्रस्तुत करने के लिए श्री शंकर शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा), वन अनुसंधान संस्थान-भा.वा.अ.शि.प., देहरादून उपस्थित हुए।
उक्त विषय पर अतिथि वक्ता ने कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं संबंधित शंकाओं का भी समाधान किया।

