CBD COP17 में भारत की भागीदारी | येरेवन, आर्मेनिया | 29 अक्टूबर 2026
भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) ने साइड इवेंट #8037 का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य वन परिदृश्य पुनर्स्थापन (FLR), जैव विविधता संरक्षण तथा एकीकृत निगरानी प्रणाली के माध्यम से वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा के लक्ष्यों को बढ़ावा देना था।

भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) ने साइड इवेंट #8037 का आयोजन किया, जिसका शीर्षक था— “महत्त्वपूर्ण पहलुओं का आकलन: वन परिदृश्य पुनर्स्थापन (FLR), समुदाय-प्रशासित अन्य प्रभावी क्षेत्र-आधारित संरक्षण उपाय (OECMs) तथा एकीकृत निगरानी प्रणाली के माध्यम से वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा के लक्ष्यों की प्राप्ति।” कार्यक्रम में भारतीय वन सर्वेक्षण के महानिदेशक डॉ. एस. सेंथिल कुमार, IFS ने कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा (KM-GBF) के कार्यान्वयन के प्रति भारत के दृष्टिकोण पर संबोधन दिया। उन्होंने वन परिदृश्य पुनर्स्थापन, संरक्षण एवं जैव विविधता निगरानी पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के अपर सचिव श्री आशुतोष अग्निहोत्री, IAS ने विशेष संबोधन दिया। इसके पश्चात FSI एवं MoEFCC के प्रतिनिधियों तथा RECAP4NDC कंसोर्टियम के सहयोगी संस्थानों GIZ, IUCN, TERI और ICIMOD के प्रतिनिधियों की सहभागिता से एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी तथा NBA के सदस्य सचिव डॉ. बी. बालाजी, IFS भी उपस्थित रहे। #ForestSurveyOfIndia #MoEFCC #NBA #RECAP4NDC #GIZ #IUCN #TERI #ICIMOD #CBDCOP17 #KMGBF #FLR #OECMs #Biodiversity

STATE OF FOREST REPORT 2023

India State of Forest Report (ISFR) is a biennial publication of Forest Survey of India (FSI) an organization under the Ministry of Environment Forest & Climate Change Government of India

अभी डाउनलोड करें